गुमशुदा बालक को जीआरपी ने  25 मिनट में किया बरामद

गुमशुदा बालक को जीआरपी ने  25 मिनट में किया बरामद

वाराणसी (जनवार्ता)। जीआरपी कैंट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोतिहारी से लापता हुए 12 वर्षीय बालक को वाराणसी रेलवे स्टेशन से महज 25 मिनट में सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बालक के मिलने पर परिजनों ने जीआरपी टीम के प्रति आभार जताया।

rajeshswari

जीआरपी कैंट प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के कुशल निर्देशन में उपनिरीक्षक गुलाम अख्तर अली और आरक्षी रोहित ने रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म ड्यूटी चेकिंग के दौरान सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले हरिश्चंद्र कुमार सिंह का 12 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार नौ सितंबर को मोतिहारी रेलवे स्टेशन से लापता हो गया है और वाराणसी रेलवे स्टेशन पहुंचने की आशंका है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने कैंट रेलवे स्टेशन परिसर के प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, प्रवेश-निकास द्वार समेत संभावित स्थानों पर सघन तलाश शुरू की। स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली गई। इसी दौरान यात्री हाल में एक बच्चा संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पंकज कुमार बताया।

पुलिस ने बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर जीआरपी कैंट थाने पहुंचाया। कुछ ही देर में उसके पिता हरिश्चंद्र कुमार सिंह ने थाने पहुंचकर बच्चे की पहचान अपने पुत्र के रूप में की। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर बालक को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

जीआरपी के मुताबिक टीम की तत्परता से गुमशुदा बालक को सूचना मिलने के करीब 25 मिनट के भीतर बरामद कर लिया गया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार जताया।

इसे भी पढ़े   मामूली विवाद में चला फरसा,कई घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *