दिव्यांग युवती की पुकार, ‘मुझे बचा लो सरकार’

दिव्यांग युवती की पुकार, ‘मुझे बचा लो सरकार’

डेढ़ साल से कमरे में बंद रखने का आरोप

आजमगढ़ (जनवार्ता)। रौनापार थाना क्षेत्र के देवरिया गांव की एक पैर से दिव्यांग युवती ने अपनी सहेली के मोबाइल से पत्र वायरल कर प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। युवती का आरोप है कि माता-पिता की मृत्यु के बाद उसके भाई उसकी शादी नहीं करना चाहते और पैतृक संपत्ति में भी उसका हिस्सा देने से इनकार कर रहे हैं।

rajeshswari

वायरल पत्र में युवती ने दावा किया है कि उसके भाई ने उसके जीवित रहते उसका मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनवा लिया है। उसका आरोप है कि करीब डेढ़ साल से उसे एक कमरे में बंद रखा गया है और उसे पर्याप्त भोजन भी नहीं दिया जाता। युवती ने अपनी स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

युवती का कहना है कि वह जीना चाहती है और उसे अपने परिजनों के कथित चंगुल से मुक्त कराया जाए। उसने प्रशासन और सरकार से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ पैतृक संपत्ति में अधिकार दिलाने तथा पूरे मामले की जांच कराने की अपील की है। मामला सामने आने के बाद युवती की सुरक्षा और वायरल पत्र में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की जरूरत है।

इसे भी पढ़े   दहेज के लिए विवाहिता पर अत्याचार, तीन पर केस
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *