टीनशेड तोड़कर जनरल स्टोर से  डेढ़ लाख का सामान ले गए चोर

टीनशेड तोड़कर जनरल स्टोर से  डेढ़ लाख का सामान ले गए चोर

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

वाराणसी (जनवार्ता)। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के भिखारीपुर में गुरुवार की देर रात चोरों ने नंदलाल के जनरल स्टोर को निशाना बनाते हुए टीनशेड तोड़कर चोरी की। दुकानदार के अनुसार चोर दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान व नकदी ले गए। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

rajeshswari

बताया गया कि रात करीब डेढ़ बजे चोर दुकान के टीनशेड को तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद दुकान में रखे सामान को खंगालकर चोरी कर फरार हो गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे नंदलाल को चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटनास्थल ऐसा क्षेत्र है जहां तीन थानों की सीमा आसपास पड़ती है और रात में पुलिस पिकेट भी लगती है। इसके बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। घटना को लेकर स्थानीय दुकानदारों में भी नाराजगी है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

इसे भी पढ़े   मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ के किए दर्शन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *