सिपाही की मौत से परिवार में मचा कोहराम, पत्नी और पिता बेसुध

सिपाही की मौत से परिवार में मचा कोहराम, पत्नी और पिता बेसुध

अंबेडकरनगर (जनवार्ता)। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 30 वर्षीय पुलिसकर्मी संदीप कुमार की मौत से परिवार और पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। वह पुलिस लाइन में मेस मुंशी के पद पर तैनात था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

rajeshswari

बताया गया कि संदीप दो दिन की छुट्टी के बाद गुरुवार को ही ड्यूटी पर लौटा था। शुक्रवार सुबह उसका साथी मेस की चाबी लेने पहुंचा। कई बार संपर्क करने के बावजूद जवाब नहीं मिलने पर उसने अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे में संदीप को मृत पाया।

घटना की जानकारी मिलते ही संदीप की पत्नी रंजना और पिता रामप्यारे मौके पर पहुंचे। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता की हालत बिगड़ गई, जबकि पत्नी भी सदमे में बेसुध हो गई। मौके पर मौजूद एएसपी तेजवीर सिंह ने पिता को संभालते हुए उन्हें ढांढस बंधाया।

एएसपी तेजवीर सिंह के अनुसार, शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल विभागीय अथवा कामकाजी तनाव की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मोबाइल फोन समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है, जिससे घटना से पहले की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

संदीप मूलरूप से मऊ के नव सेमर गांव का निवासी था और वर्ष 2018 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। वर्ष 2023 में उसकी शादी हुई थी और उसकी करीब डेढ़ साल की बेटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   285 किलो सरकारी बिजली के तार संग 5 चोर गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *