बीएचयू में जेन जी चौपाल, छात्रों ने उठाए शिक्षा-रोजगार के मुद्दे

बीएचयू में जेन जी चौपाल, छात्रों ने उठाए शिक्षा-रोजगार के मुद्दे

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में शनिवार को पंडित ओंकारनाथ ठाकुर प्रेक्षागृह में आयोजित जेन जी चौपाल में छात्रों ने शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। कार्यक्रम में जंतर-मंतर आंदोलन से जुड़े मनीष और नेहा ने विद्यार्थियों से संवाद किया। छात्रों की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रॉक्टोरियल बोर्ड के साथ लंका थाना पुलिस और भेलूपुर एसीपी गौरव कुमार भी मौके पर मौजूद रहे।

rajeshswari


संवाद के दौरान नेहा ने कहा कि जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए आंदोलन के बाद देशभर में छात्र-युवा आंदोलनों में तेजी आई है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज से शुरू हुई ‘जेन जी महाजुटान यात्रा’ वाराणसी पहुंची है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं और मांगों को सामने लाना है।


छात्रों ने विश्वविद्यालयों में बढ़ती फीस, पेपर लीक, छात्रावासों में आरक्षण, सीटों की कमी, छात्रवृत्ति और रोजगार से जुड़े मुद्दे उठाए। नेहा ने प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती का मुद्दा उठाते हुए सरकार से कम से कम 60 हजार पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने और पुराने बैकलॉग को शीघ्र पूरा करने की मांग की।


उन्होंने परीक्षा नियमों और पैटर्न में बदलाव को लेकर भी सवाल उठाए। कहा कि परीक्षा से कुछ समय पहले बदलाव किए जाने से अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता।

इसे भी पढ़े   गर्मी के मद्देनजर चोलापुर में 128 हैंडपंपों की मरम्मत, 25 का रीबोर, बाजार में प्याऊ लगाने के निर्देश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *