सर्वेश्वर महादेव मंदिर से घंटा चोरी,

सर्वेश्वर महादेव मंदिर से घंटा चोरी,

सीसीटीवी में आरोपी कैद, पुलिस ने शुरू की जांच

वाराणसी (जनवार्ता)। लालपुर थाना क्षेत्र स्थित श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर परिसर से शुक्रवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति करीब पांच से आठ किलो वजनी घंटा चोरी कर ले गया। चोरी की घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

rajeshswari

शनिवार को मंदिर समिति के प्रबंधक निखिल सेठ ने पांडेयपुर चौकी में घटना की तहरीर दी। इस दौरान अभिषेक श्रीवास्तव, छोटू, किशन मौर्य समेत मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

सूचना मिलने पर पांडेयपुर चौकी की पुलिस मंदिर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, जिसमें एक व्यक्ति घंटा लेकर जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। मंदिर समिति ने जल्द चोरी का पर्दाफाश किए जाने की उम्मीद जताई है।

इसे भी पढ़े   काशी और तमिलनाडु की आध्यात्मिक-दार्शनिक परंपराओं पर बीएचयू में ज्ञानवर्धक शैक्षणिक सत्र
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *