काशी विद्यापीठ गेट पर जेन-जी साइकिल यात्रा को लेकर हंगामा

काशी विद्यापीठ गेट पर जेन-जी साइकिल यात्रा को लेकर हंगामा

पुलिस से भी हुई नोकझोंक और धक्का-मुक्की

वाराणसी (जनवार्ता)। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गेट नंबर दो पर शनिवार को जेन-जी साइकिल यात्रा के दौरान हंगामा हो गया। विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश को लेकर यात्रा में शामिल युवाओं और पुलिस के बीच नोकझोंक एवं धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार जेन-जी साइकिल यात्रा में शामिल लोगों के पास विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं थी। इसके बावजूद कुछ कार्यकर्ता अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे, जिसको लेकर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। आरोप है कि परिसर के अंदर से कार्यकर्ताओं पर पानी और स्याही भी फेंकी गई, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने बताया कि जस्टिस मोर्चा के तत्वावधान में 20 अगस्त से दो अक्टूबर तक जेन-जी साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। गोरखपुर से शुरू हुई यह यात्रा लखनऊ तक जाएगी। यात्रा के माध्यम से वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करने, रिक्त पदों पर भर्ती, लंबित भर्तियां पूरी करने, छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, एनटीए समाप्त करने, परीक्षा में पारदर्शिता, स्कोर बोर्ड लागू करने, नॉर्मलाइजेशन पर रोक, एनईपी-2020 की वापसी, समान फैलोशिप, संविदा प्रथा पर रोक, फीस नियंत्रण, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दे उठाए जा रहे हैं।

बताया गया कि यात्रा के वाराणसी पहुंचने पर काशी विद्यापीठ के गेट नंबर दो पर कार्यकर्ता पोस्टर लगा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान परिसर के अंदर मौजूद एबीवीपी कार्यकर्ता शिवम तिवारी ने पोस्टर खींचकर फाड़ दिया। इसके बाद दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं में नारेबाजी शुरू हो गई। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारे लगाए, जबकि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

इसे भी पढ़े   धोनी ने सुधीर चौधरी पर ठोका 100 करोड़ के मानहानि का केस

मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद जेन-जी साइकिल यात्रा आगे बढ़ते हुए बीएचयू के लिए रवाना हो गई।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *