दुकान में चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार

दुकान में चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार

170 पैकेट सिगरेट और तीन हजार रुपये बरामद

वाराणसी (जनवार्ता)। मंडुवाडीह पुलिस ने दुकान में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की 170 पैकेट सिगरेट और तीन हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार चोरी की घटना के बाद मामले की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की सिगरेट और नकदी बरामद हुई। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मंडुवाडीह दिगंबर उपाध्याय, बीएलडब्ल्यू चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विशाल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुहेल खां, उपनिरीक्षक चंद्रशेखर यादव, कांस्टेबल सूर्यभान सिंह, कांस्टेबल अभ्युदय सिंह और कांस्टेबल अविनाश यादव शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   20 साल पुराने खाद्यान्न घोटाले में कोटेदार गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *