दालमंडी में भूमिगत सीवर लाइन का काम शुरू

दालमंडी में भूमिगत सीवर लाइन का काम शुरू

वाराणसी (जनवार्ता)। दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत सोमवार से भूमिगत सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया। चौक थाने की ओर करीब 4.30 मीटर गहरा गड्ढा खोदकर पाइपलाइन डालने की तैयारी की जा रही है।
करीब पांच मीटर लंबे और तीन मीटर चौड़े गड्ढे के जरिए लोहे की पाइप को जमीन के अंदर प्रेस कर आगे बढ़ाया जाएगा। इससे पूरी सड़क की खुदाई किए बिना सीवर लाइन बिछाई जा सकेगी।

rajeshswari

सुरक्षा के लिए गड्ढे के चारों ओर लोहे के गार्ड और प्लेट लगाए जा रहे हैं।
क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सीवर व पेयजल पाइपलाइनों के कारण जलजमाव की समस्या बनी हुई है। नई सीवर लाइन के बाद जलनिकासी में सुधार की उम्मीद है। इसके बाद सड़क, नाली और अन्य सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा।
परियोजना के तहत 650 मीटर लंबे मार्ग को 17.4 मीटर चौड़ा किया जाना है। इसमें 10 मीटर सड़क और दोनों तरफ 3.5-3.5 मीटर फुटपाथ बनाए जाएंगे। कार्य को नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।

इसे भी पढ़े   अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आया ऑटो, तीन की मौत, तीन गंभीर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *