काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा का तबादला

काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा का तबादला

दो वर्ष तक संभाली मंदिर की व्यवस्था, अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में उप सचिव की जिम्मेदारी

वाराणसी (जनवार्ता)। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा का तबादला कर दिया गया है। शासन की ओर से जारी तबादला आदेश के अनुसार उन्हें अब उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

rajeshswari

विश्व भूषण मिश्रा ने करीब दो वर्ष पूर्व श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का कार्यभार संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने मंदिर की दर्शन व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया। मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाओं में किए गए कई बदलावों से श्रद्धालुओं को राहत मिली।

विश्व भूषण मिश्रा इससे पहले प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। प्रयागराज कुंभ-2019 और कोविड संक्रमण काल के दौरान भी उन्होंने महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्व निभाए थे।

अब शासन ने उन्हें उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में नई जिम्मेदारी दी है। हालांकि, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी की तैनाती अभी नहीं की गई है। नए अधिकारी के सामने बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा, श्रद्धालु सुविधाओं और काशी विश्वनाथ धाम से जुड़े विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की चुनौती होगी।

इसे भी पढ़े   ज्ञानवापी मामले की अगली सुनवाई 3 को
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *