चकबंदी लेखपाल पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चकबंदी लेखपाल पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

खेत की चकबंदी के काम के लिए किसान से मांगी थी रकम, लालगंज चकबंदी कार्यालय के सामने एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

मिर्जापुर (जनवार्ता)। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को लालगंज थाना क्षेत्र में चकबंदी लेखपाल दिलीप मौर्य को पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल पर आरोप है कि उसने खेत की चकबंदी से संबंधित कार्य कराने के एवज में किसान से रिश्वत की मांग की थी।

rajeshswari

किसान की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने मामले की जांच की और शिकायत सही पाए जाने के बाद जाल बिछाया। सोमवार को लालगंज स्थित चकबंदी कार्यालय के सामने जैसे ही लेखपाल ने किसान से पांच हजार रुपये लिए, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

कार्रवाई के बाद टीम लेखपाल को अपने साथ ले गई। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।

इसे भी पढ़े   मिर्जापुर के सक्तेशगढ़ आश्रम में गोलीबारी:घटना में एक साधु की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *