पुलिस सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर 2001 बैच ने मनाई सिल्वर जुबिली

पुलिस सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर 2001 बैच ने मनाई सिल्वर जुबिली

दशकों बाद साथियों से मिलकर भावुक हुए पुलिसकर्मी, दिवंगत साथियों को दी श्रद्धांजलि

वाराणसी (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश पुलिस के 2001 बैच के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुलिस सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर वाराणसी में सिल्वर जुबिली वर्षगांठ समारोह धूमधाम से मनाया। वाराणसी और प्रयागराज जोन में नियुक्त इस बैच के कई साथी वर्तमान में निरीक्षक तथा कुछ पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति पाकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

rajeshswari

समारोह में वाराणसी जोन के अंतर्गत आने वाले कमिश्नरेट वाराणसी सहित चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, मऊ, बलिया, आजमगढ़ और जौनपुर के साथ ही वाराणसी में तैनात एसटीएफ, एटीएस, विजिलेंस, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन, एंटी करप्शन, स्पेशल ब्रांच और अभिसूचना इकाई के 2001 बैच के निरीक्षक एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। प्रयागराज जोन तथा संबंधित जनपदों की विभिन्न पुलिस शाखाओं में कार्यरत बैचमेट भी समारोह में शामिल हुए।

दशकों बाद एक-दूसरे से मिलकर बैचमेट भावुक हो उठे। साथियों ने गले मिलकर एक-दूसरे को पुलिस सेवा के 25 वर्ष पूरे होने की बधाई दी। ढोल-नगाड़ों और पुष्पों से साथियों का स्वागत किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र से लेकर अब तक की यादों को गीत-संगीत और शायरियों के माध्यम से जीवंत किया गया, जिससे माहौल खुशनुमा हो गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बैच के दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। सभी उपस्थित पुलिसकर्मियों ने कुछ पल का मौन रखकर दिवंगत साथियों को नमन किया। इसके बाद पुलिस सेवा के दौरान प्राप्त अनुभवों और यादों को साझा किया गया। समारोह में सिल्वर जुबिली का केक काटा गया तथा सभी बैचमेट को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़े   चौबेपुर के नदी किनारे मिला युवक का शव, गुमशुदगी दर्ज थी केस

समारोह के दौरान 25 वर्षों की पुलिस सेवा के सफर को याद करते हुए साथियों ने अपने अनुभव साझा किए और भविष्य में भी आपसी समन्वय एवं भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ मिश्रा, सुनील वर्मा, अमित श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह और विनय मोहन पाठक ने बारी-बारी से किया।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *