वीवीआईपी आगमन को लेकर कल कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

वीवीआईपी आगमन को लेकर कल कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

वाराणसी (जनवार्ता)। 17 सितंबर को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री के वाराणसी आगमन, भ्रमण और प्रस्थान को देखते हुए यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में सुगम यातायात व्यवस्था के लिए विशेष यातायात एडवाइजरी जारी की है। वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान आवश्यकता के अनुसार यातायात रोकने और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।

rajeshswari

एडवाइजरी के अनुसार सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक पुलिस लाइन-चौकाघाट-तेलियाबाग-मेरीमाई-सिगरा-रथयात्रा मार्ग, महमूरगंज-आकाशवाणी-सिगरा मार्ग तथा तेलियाबाग-लहुराबीर-मैदागिन-विशेश्वरगंज मार्ग पर ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन बंद रहेगा। इंग्लिशिया लाइन से साजन और फूलमंडी से मैदागिन की ओर भी ऑटो-ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।

कैंट रेलवे स्टेशन से बीएचयू के बीच सिगरा-रथयात्रा मार्ग से जाने वाले ऑटो व ई-रिक्शा को सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक प्रतिबंधित किया गया है। इन वाहनों को लहरतारा-भिखारीपुर मार्ग का प्रयोग करना होगा। वहीं मैदागिन से गोदौलिया के बीच सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

राजघाट पुल-सूजाबाद की ओर से सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक मालवाहक वाहनों का संचालन बंद रहेगा। वीवीआईपी के आगमन से दो घंटे पहले विशेश्वरगंज तिराहे से चार पहिया वाहनों को मैदागिन की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी और उन्हें गोलगड्डा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान सिगरा, रथयात्रा, साजन, इंग्लिशिया लाइन, आकाशवाणी और महमूरगंज समेत कई प्रमुख मार्गों पर भी यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।

बाबतपुर पुलिस चौकी तिराहे से दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक भारी और हल्के वाहनों को एयरपोर्ट तिराहे की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। इन्हें थाना बड़ागांव की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसी अवधि में हरहुआ ओवरब्रिज से बाबतपुर की ओर आने वाली रोडवेज व निजी बसों को ओवरब्रिज के ऊपर से नहीं जाने दिया जाएगा और हरहुआ रिंग रोड चौराहे से परमपुर की ओर भेजा जाएगा। जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ की ओर से आने वाली बसों को भी हरहुआ रिंग रोड अंडरपास चौराहे से परमपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

इसे भी पढ़े   कठुआ एनकाउंटर: जैश-ए-मोहम्मद का पाकिस्तानी कमांडर उस्मान ढेर

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वीवीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। अत्यंत आवश्यक होने पर ही कार्यक्रम क्षेत्र के मार्गों से गुजरें और अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करें। यातायात पुलिस ने कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *