लखनऊ में प्रेमिका को कार से टक्कर मार बोनट पर घसीटा, प्रेमी गिरफ्तार

लखनऊ में प्रेमिका को कार से टक्कर मार बोनट पर घसीटा, प्रेमी गिरफ्तार

लखनऊ (जनवार्ता)। गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह प्रेम संबंधों को लेकर विवाद में एक युवती को कार से टक्कर मारने और बोनट पर घसीटने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी शहनवाज अली को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथी दानिश की तलाश की जा रही है।

rajeshswari

युवती के अनुसार, वह शहनवाज अली के साथ रिलेशनशिप में थी। बुधवार सुबह वह पार्क के पास चाय पीने गई थी। इसी दौरान शहनवाज अपने साथी दानिश और दो अन्य युवतियों के साथ कार से वहां पहुंचा। अन्य युवतियों के साथ संबंधों को लेकर विरोध करने पर विवाद और गाली-गलौज होने का आरोप है।

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद दोनों कार लेकर जाने लगे। उसने कार रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि शहनवाज ने उसे टक्कर मार दी। युवती कार के बोनट पर घिसटती चली गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। वाहन नंबर के आधार पर पुलिस ने शहनवाज अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दानिश की तलाश में जुटी है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   शादी से 16 दिन पहले युवक का फंदे पर लटकता मिला शव, देखकर परिजनों के उड़े होश, कोहराम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *