आरओ प्लांट के अंदर बंधक मिली नाबालिग छात्रा, पुलिस ने ताला तोड़कर कराया मुक्त

आरओ प्लांट के अंदर बंधक मिली नाबालिग छात्रा, पुलिस ने ताला तोड़कर कराया मुक्त

चंदौली (जनवार्ता)। शहाबगंज थाना क्षेत्र में स्कूल से लौटने के बाद परचून का सामान लेने घर से निकली नाबालिग छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से हड़कंप मच गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान एक आरओ प्लांट के अंदर से छात्रा के रोने की आवाज सुनाई देने पर पुलिस को सूचना दी गई।

rajeshswari

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरओ प्लांट का ताला तोड़कर छात्रा को मुक्त कराया। छात्रा के हाथ-पैर बंधे हालत में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने छात्रा को परिजनों के सुपुर्द करने से पहले आवश्यक कार्रवाई की और मामले की जांच शुरू कर दी।

परिजनों ने आरओ प्लांट संचालक जुबैर आलम और इकराम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस के मुताबिक मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

इसे भी पढ़े   प्रयागराज : पितृ विसर्जन करने जा रहे प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *