मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का भव्य स्वागत, युवाओं का किया उत्साहवर्धन

मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का भव्य स्वागत, युवाओं का किया उत्साहवर्धन

वाराणसी (जनवार्ता) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत वाराणसी से गुजरात के वडनगर के लिए निकली युवाओं की बाइक यात्रा का गुरुवार को मोहनसराय बाईपास चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और बाजे-गाजे के साथ यात्रा में शामिल युवाओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनका उत्साह बढ़ाया।

rajeshswari

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। वाराणसी से उनके जन्मस्थान वडनगर तक युवाओं की यह बाइक यात्रा सेवा और संकल्प का संदेश दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और उनके नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल, जिला महामंत्री अजय दुबे, पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, पूर्व जिला महामंत्री उदय भान सिंह, सीए प्रमोद सिंह, ग्राम प्रधान मनोज वर्मा, लाल बिहारी पटेल, सदानंद सिंह, अमलेश मिश्रा, रमाशंकर गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि सत्यम सेठ, गुड्डू सिंह, रामदुलार सिंह, डॉ. नरेंद्र पटेल, राजेश पटेल खन्ना, प्रदीप प्रजापति, राजेश मिश्रा, विकास दुबे, आलोक पांडेय, विजय राजभर, रंजनी सिंह, ओमप्रकाश सिंह, लख्खी गुप्ता, शर्मिला गुप्ता और रमेश सिंह मुनीब सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   सक्का - ए- सकीना का मातम 10 अगस्त को अर्दली बाज़ार में
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *