खेत में काम कर रहे अधेड़ को जहरीले जंतु ने डंसा, मौत

खेत में काम कर रहे अधेड़ को जहरीले जंतु ने डंसा, मौत

सोनभद्र (जनवार्ता)! विंढमगंज थाना क्षेत्र के सुखड़ा गांव में गुरुवार देर शाम खेत में काम कर रहे 58 वर्षीय अधेड़ की जहरीले सर्प के डंसने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

सुखड़ा गांव निवासी असर्फी भुइयां (58) पुत्र केशव भुइयां गुरुवार शाम खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें किसी जहरीले जंतु ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन और ग्रामीण उन्हें लेकर पीएचसी विंढमगंज पहुंचे। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र प्रसाद ने जांच के बाद असर्फी भुइयां को मृत घोषित कर दिया।

पूर्व ग्राम प्रधान मुन्ना लाल गौतम, मेदनीखाड़ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह सुखड़ा से अस्पताल पहुंचे। इस दौरान पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश केशरी, मुन्ना भुइयां, कमलेश भुइयां समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

चिकित्सक की ओर से पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव हमराह आयुष्मान के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।

असर्फी भुइयां अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी शोक का माहौल है।

rajeshswari

इसे भी पढ़े   आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन, लेखपाल निलंबित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *