लल्लन राय के अनुरोध पर बरहनी क्षेत्र में कई मार्गों के निर्माण को मिली मंजूरी

लल्लन राय के अनुरोध पर बरहनी क्षेत्र में कई मार्गों के निर्माण को मिली मंजूरी

चंदौली (जनवार्ता)। बरहनी ब्लॉक क्षेत्र में सड़क एवं मार्गों से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों को गति मिलने जा रही है। क्षेत्रीय सांसद वीरेंद्र सिंह द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत कई मार्गों के निर्माण एवं आवश्यक कार्यों को स्वीकृति दिलाई गई है।

rajeshswari

बताया गया कि पूर्व राज्य मंत्री प्रकाश राय उर्फ लल्लन राय के अनुरोध पर क्षेत्र की आवश्यकताओं को सांसद के समक्ष रखा गया था। इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से भी क्षेत्र के विभिन्न मार्गों के निर्माण एवं मरम्मत की मांग की गई थी।

इन मांगों के आधार पर संबंधित विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। स्थानीय स्तर पर इन कार्यों को लोकसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया जा रहा है।

मार्गों के निर्माण और सुधार से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को भी आवागमन में सुविधा मिल सकती है।

#Chandauli #Barhani #ChandauliNews #बरहनी #चंदौली #लल्लनराय #PrakashRai #VirendraSingh #विकासकार्य #सड़कनिर्माण #ग्रामीणविकास #Janwarta #JanwartaDigital

इसे भी पढ़े   वाराणसी में जुटेंगे देश भर के बिल्डर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *