पौंग बांध पर 840 मीटर लंबा पुल बनेगा, हिमाचल–पंजाब कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

पौंग बांध पर 840 मीटर लंबा पुल बनेगा, हिमाचल–पंजाब कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

103.65 करोड़ की लागत, 18 महीने में पूरा होगा निर्माण; हजारों लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

फतेहपुर  (जनवार्ता):
हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बीच संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कांगड़ा जिले के फतेहपुर क्षेत्र में पौंग बांध के पास 840 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। इस परियोजना का भूमि पूजन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया।
करीब 103.65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल केंद्र सरकार की सेतु बंधन योजना के तहत तैयार किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा डीपीआर और बजट को मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और इसे 18 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

rajeshswari


पुल के निर्माण से फतेहपुर, जवाली, इंदौरा और जसवां-परागपुर समेत आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान में सुरक्षा प्रतिबंधों के कारण लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है, जबकि तलवाड़ा बाजार मात्र 300 मीटर की दूरी पर स्थित है।


पुल बनने के बाद हिमाचल और पंजाब के बीच आवागमन सुगम होगा, जिससे व्यापार, परिवहन और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। जखबड़ में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र को भी इसका लाभ मिलेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होने की संभावना है।


तकनीकी दृष्टि से यह पुल आधुनिक इंजीनियरिंग का उदाहरण होगा। इसमें 17 पिलर और दो एबटमेंट बनाए जाएंगे। लगभग 200 मीटर हिस्सा स्टील संरचना का होगा, जबकि 640 मीटर भाग आरसीसी से निर्मित किया जाएगा। साथ ही 120 मीटर और 80 मीटर के दो प्रमुख स्टील स्पैन इसे और अधिक मजबूत बनाएंगे।
यह परियोजना क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के साथ भविष्य की यातायात जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की जा रही है।

इसे भी पढ़े   पटना : बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *