विकास कार्यों की सूची में नाम जोड़ने पर सपा सांसद ने उठाए सवाल

विकास कार्यों की सूची में नाम जोड़ने पर सपा सांसद ने उठाए सवाल

सांसद का आरोप—उनके प्रयास से स्वीकृत कार्यों का श्रेय सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों को देने की कोशिश

चंदौली। जिले में स्वीकृत विकास कार्यों की सूची में जनप्रतिनिधियों के नाम दर्ज किए जाने को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने सवाल उठाए हैं। सांसद ने आरोप लगाया कि उनके प्रयास से स्वीकृत कराए गए विकास कार्यों की सूची संबंधित विभागों के अधिकारी सत्ता पक्ष के विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों से मांगते हैं और बाद में उन्हीं के नाम सूची में दर्ज कर दिए जाते हैं।

rajeshswari

सांसद के अनुसार, क्षेत्र में विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जाते हैं। उनके प्रयास से स्वीकृत कार्यों को बाद में सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों से जोड़कर श्रेय देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों की इस कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में इस तरह की स्थिति देखने को मिल रही है।

उन्होंने कहा कि जिन विकास कार्यों के लिए जिस जनप्रतिनिधि ने प्रयास किया है, उसका उल्लेख भी उसी के अनुरूप होना चाहिए। सांसद ने विशेष रूप से बरहनी ब्लॉक में विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों का उल्लेख किया।

बताया गया कि बरहनी ब्लॉक में सात सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को मंजूरी मिली है। सांसद की ओर से इन कार्यों को अपने प्रयास से स्वीकृत कराए जाने का दावा किया गया है।

हालांकि सांसद के आरोपों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों अथवा सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इसे भी पढ़े   केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय इम्फाल के कुलपति के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने किया आईआईवीआर का दौरा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *