गनपॉइंट पर कपड़ों से भरा कैंटर लूट चालक समेत तीन को जंगल में फेंका

गनपॉइंट पर कपड़ों से भरा कैंटर लूट चालक समेत तीन को जंगल में फेंका

कार सवार आधा दर्जन बदमाशों ने दिया 40 से 50 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम

हापुड़। गढ़ कोतवाली क्षेत्र में ब्रजघाट चौकी के बलवापुर गांव के पास कार सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर कपड़ों से भरे कैंटर को लूट लिया। बदमाशों ने चालक समेत तीन लोगों को गनपॉइंट पर बंधक बना लिया और उन्हें अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र स्थित जंगल में ले जाकर फेंक दिया। इसके बाद बदमाश कपड़ों से लदा कैंटर लेकर फरार हो गए। कैंटर और उसमें लदे कपड़ों की अनुमानित कीमत करीब 40 से 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, कैंटर चालक दिल्ली से कपड़ों की बड़ी खेप लेकर अमरोहा की ओर जा रहा था। देर रात टोल बचाने के लिए चालक मुख्य हाईवे के बजाय सालारपुर-पलवाड़ा मार्ग से बलवापुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव के पास पहले से घात लगाए कार सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने कैंटर को रोक लिया।

बदमाशों ने हथियारों के बल पर चालक और कैंटर में मौजूद अन्य लोगों को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद सभी को अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया और कैंटर लेकर फरार हो गए। पीड़ितों ने किसी तरह खुद को मुक्त कराया और घटना की जानकारी कैंटर मालिक तथा पुलिस को दी।

लाखों रुपये के माल से भरे कैंटर की लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक और गढ़ कोतवाली पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   हल्दीराम का देसी स्वाद चखने को बेताब हैं विदेशी कंपनियां,मिल रही है डील पर डील

बदमाशों की गिरफ्तारी और लूटे गए कैंटर की बरामदगी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया गया है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *