20 हजार के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने का पुलिस का दावा

20 हजार के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने का पुलिस का दावा

– दुद्धी थाने में दर्ज NDPS एक्ट के मामले में था वांछित, विण्डमगंज क्षेत्र से गिरफ्तारी की बात



सोनभद्र (जनवार्ता)। दुद्धी पुलिस ने NDPS एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी मंगलवार को विण्डमगंज थाना क्षेत्र स्थित कोन तिराहे से की गई। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने की जानकारी दी है।

पुलिस के मुताबिक, वांछित एवं इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस का कहना है कि 29 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुद्धी थाने में दर्ज मु0अ0सं0 250/2026 में वांछित आरोपी अब्दुल्लाह कोन तिराहे की ओर आने वाला है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे अब्दुल्लाह पुत्र अली मोहम्मद अंसारी, निवासी गड़गांव, थाना पांकी पिपरा टांड, जनपद पलामू, झारखंड को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, संबंधित मामले में धारा 8/18/27A/29/60 NDPS एक्ट के तहत अभियोग दर्ज है और आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय सोनभद्र भेजे जाने की बात कही गई है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक श्यामजी यादव, हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह, हेड कांस्टेबल लक्ष्मण शंकर यादव और कांस्टेबल तेजप्रकाश योगी शामिल रहे।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   Bihar News : 15 से 21 के बीच शिक्षकों का योगदान करा देगी नीतीश सरकार

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *