सब जूनियर जिला कबड्डी चैंपियनशिप में विधायक ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
वाराणसी (जनवार्ता)। रोहनिया क्षेत्र के करसड़ा बच्छाव स्थित पुरुषोत्तम जायसवाल इंटर कॉलेज में आयोजित सब जूनियर जिला चैंपियनशिप कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक एवं अपना दल ‘एस’ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुनील पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।


विधायक ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष की भावना को मजबूत करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित ऐसी प्रतियोगिताएं स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर देती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए मेहनत और लगन से खेल के क्षेत्र में क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मानस सिंह, राजकुमार कश्यप, अमित पटेल, आदर्श पटेल, प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव राजेश कुमार सिंह, वाराणसी जिला सचिव विनय कुमार सिंह, वाराणसी कबड्डी संघ के अध्यक्ष दशरथ पाल, विनोद पटेल सहित जिला, विधानसभा, सेक्टर, जोन व बूथ स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

