बरेका में एकजुट होकर चला सघन स्वच्छता अभियान

बरेका में एकजुट होकर चला सघन स्वच्छता अभियान

वाराणसी (जनवार्ता)। स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में गुरुवार को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के अंतर्गत व्यापक स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान चलाया गया। सुबह आठ बजे शुरू हुए अभियान में महाप्रबंधक आशुतोष पंत के नेतृत्व में विभागाध्यक्षों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

rajeshswari

अभियान के लिए बरेका में नौ टीमों का गठन कर अलग-अलग विभागों और कार्य क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने लोको डिवीजन की टीम के साथ स्वयं श्रमदान कर कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ कार्यपरिवेश बेहतर कार्यसंस्कृति, स्वास्थ्य, सुरक्षा और कार्यक्षमता के लिए आवश्यक है।

अभियान में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी, प्रमुख मुख्य इंजीनियर राम जन्म, प्रमुख मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य, वित्त सलाहकार अजय श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की।

इसे भी पढ़े   नई संसद में 1280 सांसदों की बैठने की व्यवस्था,क्या 2024 से पहले लोकसभा की सीटें बढ़ेंगी?
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *