लंका पुलिस ने 20 जुआरियों को पकड़ा
1.05 लाख रुपये बरामद
वाराणसी (जनवार्ता)। लंका पुलिस ने रमना स्थित बजवजा प्लांट के पास खाली प्लाट में बने खुले कमरे में छापा मारकर जुआ खेल रहे 20 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से कुल 1,05,450 रुपये बरामद किए।


पुलिस के अनुसार जुआरियों के पास से फड़ पर रखे 1,01,200 रुपये और जामा तलाशी में 4,250 रुपये मिले। सभी आरोपियों के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा अपराध संख्या 0501/2026 के तहत धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पकड़े गए जुआरी वाराणसी के अलावा मिर्जापुर और चंदौली के रहने वाले बताए गए हैं। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार, रमना चौकी प्रभारी प्रिंस कुमार तिवारी समेत 19 पुलिसकर्मी शामिल रहे।

