कैप्टन स्मित मच्छार के स्वास्थ्य लाभ के लिए काशी विश्वनाथ धाम में अनुष्ठान

कैप्टन स्मित मच्छार के स्वास्थ्य लाभ के लिए काशी विश्वनाथ धाम में अनुष्ठान

वाराणसी (जनवार्ता)। संकट की घड़ी में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की कामना को लेकर श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष अनुष्ठान किया गया।

rajeshswari


इस दौरान 21 शास्त्रियों ने कुशा-जल से रुद्राभिषेक किया, जबकि 11 शास्त्रियों ने एक लाख महामृत्युंजय मंत्रों का जाप किया। अनुष्ठान के माध्यम से बाबा विश्वनाथ से कैप्टन स्मित मच्छार के उत्तम स्वास्थ्य, शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु की प्रार्थना की गई।
इसी क्रम में एक अक्टूबर को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा संचालित ललिता घाट और नमो घाट की गंगा आरती में भी कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष प्रार्थना की गई। मंदिर न्यास के शास्त्रियों ने विधि-विधान से मां गंगा की आरती संपन्न कर उनके स्वस्थ और सशक्त जीवन की कामना की।


श्री काशी विश्वनाथ धाम की ओर से बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से प्रार्थना की गई कि कैप्टन स्मित मच्छार शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ हों और दीर्घायु प्राप्त कर राष्ट्र एवं मानवता की सेवा में योगदान देते रहें।

इसे भी पढ़े   वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग को दी भावपूर्ण विदाई
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *