लाइसेंसी रिवाल्वर से पुत्र पर जानलेवा हमला करने वाला  गिरफ्तार, भेजा गया जेल

लाइसेंसी रिवाल्वर से पुत्र पर जानलेवा हमला करने वाला  गिरफ्तार, भेजा गया जेल

घटना में प्रयुक्त .32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद

वाराणसी (जनवार्ता)। भेलूपुर थाना क्षेत्र में लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने 67 वर्षीय आरोपित बिंदा कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त .32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद की है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित बिंदा कुमार सिंह रोहित रेजिडेंसी, न्यू कॉलोनी ककरमत्ता, थाना भेलूपुर का निवासी है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत काशी जोन पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपित को दो अक्टूबर की रात करीब 8:10 बजे रानीपुर मोतीझील के पास से गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में भेलूपुर थाने में आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   डंपर चालक की लापरवाही से सात बिजली के खंभे धराशाई, आधा दर्जन कॉलोनियों की बिजली गुल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *