आरपीएफ की सतर्कता से डेढ़ लाख का गुम पर्स बरामद, महिला को लौटाया

आरपीएफ की सतर्कता से डेढ़ लाख का गुम पर्स बरामद, महिला को लौटाया

वाराणसी (जनवार्ता)। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट प्रशासन/बरेका की सतर्कता से महिला का गुम हुआ करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का पर्स सुरक्षित बरामद कर उसे वापस लौटा दिया गया। शनिवार की सुबह नियमित गश्त के दौरान उप निरीक्षक लवकुश प्रसाद और कांस्टेबल अजय कुमार विश्वकर्मा को करीब 7:20 बजे नाथूपुर पोटा केबिन के सामने सड़क पर एक लेडीज हैंड पर्स लावारिस अवस्था में मिला।

rajeshswari

आरपीएफ कर्मियों ने पर्स को कब्जे में लेकर उसमें मिले मोबाइल नंबर के जरिए महिला से संपर्क किया। महिला ने बताया कि उसका पर्स उक्त स्थान पर गिर गया था। बरेका/कैंट क्षेत्र में पहुंचने पर पहचान और सामान का सत्यापन किया गया। पर्स में 1,390 रुपये नकद, करीब 12 ग्राम सोने की चेन, चांदी की पायल, आधार कार्ड समेत अन्य जरूरी दस्तावेज मिले। सामान की कुल कीमत करीब 1.50 लाख रुपये आंकी गई।

सुरक्षा स्टाफ नागेंद्र चौबे की मौजूदगी में नियमानुसार सुपुर्दगी नामा तैयार कर पर्स महिला को सौंप दिया गया। जिउतिया व्रत के दिन कीमती सामान वापस मिलने पर महिला ने प्रसन्नता जताते हुए आरपीएफ की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय सेवा की सराहना की तथा आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए कवायद तेज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *