चुनाव आयोग के खिलाफ  राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन में धरने पर

चुनाव आयोग के खिलाफ  राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन में धरने पर

नई दिल्ली (जनवार्ता)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों के सांसदों ने मंगलवार को दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन किया। संसद से चुनाव आयोग कार्यालय की ओर निकले INDIA गठबंधन के मार्च को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिया गया, जिनमें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल रहे।

rajeshswari

प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी आगे बढ़ते रहे। राहुल गांधी बैरिकेड पर चढ़ गए और बाद में दोनों नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई के बीच आकाशवाणी भवन परिसर में प्रवेश किया। वहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एक पेड़ के नीचे बैठकर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने आकाशवाणी भवन के पिछले गेट को बंद कर दिया, जिससे उनके चुनाव आयोग कार्यालय की ओर आगे बढ़ने का रास्ता बंद हो गया।

इस दौरान आकाशवाणी भवन के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुट गए और नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के लिए पुलिस ने कई बसें मौके पर बुला लीं। वहीं, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी सांसदों को पुलिस बसों में बैठाकर हिरासत में लिया गया।

विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मतदाता सूची से नाम हटाए जाने से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग तक मार्च करना चाहते थे। पुलिस द्वारा मार्च रोके जाने के बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच कई स्थानों पर गतिरोध की स्थिति बनी रही।

इसे भी पढ़े   पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, मामूली उतार-चढ़ाव; टंकी फुलकराने से पहले जानें 25 अप्रैल के रेट

घटना के दौरान केंद्रीय दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और प्रदर्शन के कारण कई मार्गों पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *