वरुणा नदी में उतराता मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में मची सनसनी
वाराणसी (जनवार्ता) । लोहता थाना क्षेत्र के कोटवां-टड़िया गांव के पास मंगलवार सुबह वरुणा नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नदी में शव देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही लोहता थाना पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव नदी में औंधे मुंह पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू कर दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस शव की पहचान कराने के साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

