हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी

सभी प्रारूपों में बतौर खिलाड़ी जारी रखेंगी क्रिकेट

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को सभी प्रारूपों की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। यह निर्णय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की महिला क्रिकेट टीम की समीक्षा बैठक के एक दिन बाद सामने आया। गुवाहाटी में हुई समीक्षा बैठक में मुख्य प्रशिक्षक अमोल मजूमदार और उपकप्तान स्मृति मंधाना समेत टीम से जुड़े प्रमुख लोग शामिल हुए थे। माना जा रहा है कि स्मृति मंधाना भविष्य में टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल सकती हैं।

rajeshswari

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। टीम ने एशिया कप और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। वहीं, वर्ष 2025 में घरेलू मैदान पर भारतीय टीम ने पहली बार एकदिवसीय विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। हालांकि, हालिया टी-20 विश्व कप में टीम को निराशाजनक प्रदर्शन का सामना करना पड़ा।

कप्तानी छोड़ने की घोषणा करते हुए हरमनप्रीत ने कहा कि यह उनके लिए आसान फैसला नहीं था। उन्होंने कहा कि कप्तानी के सफर में वर्षों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे अनेक पल जुड़े हैं, जो जीवनभर उनके साथ रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह क्रिकेट खेलना जारी रखेंगी और टीम के लिए बतौर खिलाड़ी अपना योगदान देती रहेंगी।

हरमनप्रीत ने वर्ष 2016 में भारतीय महिला टी-20 टीम की कप्तानी संभाली थी। वर्ष 2022 में उन्हें एकदिवसीय टीम की कप्तानी सौंपी गई। इसके बाद वर्ष 2023 में वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी प्रारूपों की कप्तान बन गईं। करीब एक दशक तक टी-20 टीम की कप्तानी करने के बाद अब उन्होंने नेतृत्व की जिम्मेदारी से खुद को अलग कर लिया है।

इसे भी पढ़े   चीन को मुंहतोड़ जवाब,भारतीय सेना ने सिंधु नदी पर बनाया नया पुल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *