जगतपुर सभा स्थल का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

जगतपुर सभा स्थल का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

गांव-गांव किया जनसंपर्क

वाराणसी । वडनगर से वाराणसी तक आयोजित बाइक सेवा यात्रा के समापन अवसर पर बुधवार को जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सभा स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित लोगों को आवश्यक तैयारियां समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

rajeshswari

निरीक्षण के बाद राज्य मंत्री ने अपने सहयोगियों के साथ आसपास के गांवों, चौराहों और बाजारों में जनसंपर्क किया। उन्होंने घर-घर पहुंचकर लोगों को कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र वितरित किया और अधिक से अधिक संख्या में जनसभा में पहुंचने की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़े   नक्खी घाट पर युवक ने लगाई नदी में छलांग, सर्च ऑपरेशन जारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *