भदोही : अपराधियों के सत्यापन पर जोर

भदोही : अपराधियों के सत्यापन पर जोर

ज्ञानपुर। पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के निर्देशन में मंगलवार को क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर चमन सिंह चावड़ा ने पुलिस कार्यालय में सर्किल क्षेत्र के थाना गोपीगंज, कोईरौना एवं ऊंज के बीट आरक्षियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

rajeshswari

क्षेत्राधिकारी ने बीट आरक्षियों को यक्ष (YAKSH) ऐप का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने, लापता एवं गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश में सक्रियता बरतने तथा अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। साथ ही महत्वपूर्ण बीट सूचनाओं को नियमित रूप से संकलित कर उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

उन्होंने आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में लगातार सक्रिय और सतर्क रहने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने बीट आरक्षियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

इसे भी पढ़े   भ्रष्टाचार पर भारी कार्रवाई,एलजी के निर्देश पर एमसीडी के 6 अधिकारी निलंबित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *