पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार

तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत

सुलतानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसे में तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बल्दीराय थाना क्षेत्र में माइलस्टोन संख्या 97.5 के पास सुबह करीब पांच बजे हुआ। बताया गया कि तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी।

rajeshswari

कार में छह लोग सवार थे और सभी लखनऊ से देवरिया जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ। कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई जा रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए।

हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और सभी को कुमारगंज स्थित 100 बेड के अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए तीन घायलों को दर्शननगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मृतकों की पहचान देवरिया निवासी नित्या प्रजापति (22), इरफान अंसारी (20) और अनिकेत (24) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में लखौरा निवासी आनंद यादव (23), तैयर बुजुर्ग निवासी राजू यादव (22) और पश्चिम बंगाल के बीरभूम निवासी जयंतो शर्मा (30) शामिल हैं। तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

इसे भी पढ़े   बसुका निवासी दारोगा अंजनी राय भी महाकुंभ में भगदड़ का बने शिकार, जिसे बचा रहे थे, वही कुचलते निकल गए, गांव में शोक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *