एमजीकेवी में एचआईवी जागरूकता अभियान

एमजीकेवी में एचआईवी जागरूकता अभियान

विद्यार्थियों को दी जानकारी

वाराणसी (जनवार्ता)। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग में बुधवार को एचआईवी सघन जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एआरटी केंद्र, सर सुंदरलाल अस्पताल और चिकित्सा विज्ञान संस्थान के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, लक्षणों, बचाव और उपचार की जानकारी दी गई।

rajeshswari

वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि एचआईवी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। उन्होंने एचआईवी की जांच, उपचार और एआरवी दवाओं से संबंधित जानकारी साझा करते हुए बताया कि एआरवी की दवा चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार लंबे समय तक नियमित रूप से लेनी होती है। उन्होंने वाराणसी में उपलब्ध जांच केंद्रों और सेवाओं की जानकारी भी दी। डॉ. तिवारी ने विभाग को अपनी स्वरचित पुस्तक ‘मनोविज्ञान व शिक्षण’ भेंट की।

वरिष्ठ काउंसलर शिप्रा परवीन ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों और जिला चिकित्सालयों में एचआईवी की जांच एवं दवा की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की समय से एचआईवी जांच और आवश्यकता होने पर एआरटी शुरू कराने के महत्व पर जोर दिया। विद्यार्थियों को क्यूआर कोड के माध्यम से स्वयं जोखिम आकलन के लिए भी प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में प्रभारी विभागाध्यक्ष प्रो. भावना वर्मा ने अतिथियों का अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो. संजय, प्रो. निमिषा गुप्ता, प्रो. बंशीधर पांडेय, प्रो. अनिल कुमार चौधरी, प्रो. चंद्रशेखर सिंह, प्रो. कृष्ण कुमार सिंह, डॉ. भारती कुरील, डॉ. प्रभंजन कुमार, शिवांश कुमार श्रीवास्तव, रंजित कुमार पूर्वे सहित शोध छात्र और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन डॉ. प्रभंजन कुमार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन रंजित कुमार पूर्वे और शिवांश कुमार श्रीवास्तव ने किया।

इसे भी पढ़े   सर्वजातीय सामूहिक विवाह की तैयारियाँ तेज़

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *