दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। भेलूपुर पुलिस ने महिला और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी और दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान बीडीए कॉलोनी बड़ी गैबी निवासी 31 वर्षीय गौतम कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है। उसे मंगलवार रात करीब नौ बजे बीडीए कॉलोनी बड़ी गैबी के पास से गिरफ्तार किया गया।

rajeshswari

पुलिस के मुताबिक मामले में भेलूपुर थाने में मुकदमा संख्या 0566/2026 दर्ज है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह, उपनिरीक्षक प्रशांत शिवहरे, महिला उपनिरीक्षक रश्मि जायसवाल, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार सिंह और कांस्टेबल राम नगीना मौर्या शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   पीएचसी हरहुआ बनी उत्तर प्रदेश की पहली एनक्वास सर्टिफाइड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *