श्रीअन्न की खेती से बढ़ सकती है किसानों की आय : डॉ. सुनील पटेल

श्रीअन्न की खेती से बढ़ सकती है किसानों की आय : डॉ. सुनील पटेल

मिर्जामुराद। कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर में गुरुवार को कृषि विभाग की ओर से जनपद स्तरीय ‘मिलेट्स महोत्सव एवं किसान मेला’ आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने किसानों से श्रीअन्न की खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रयोग कर श्रीअन्न की खेती से अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। मिलेट्स औषधीय गुणों से भरपूर होने के साथ कम पानी और कम उर्वरक में भी आसानी से उगाए जा सकते हैं।

rajeshswari

विधायक ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है। किसान कृषि विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय बढ़ाएं। उन्होंने महोत्सव में विभिन्न संस्थाओं एवं कंपनियों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।

उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल के निर्देशन में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत आयोजित तकनीकी सत्र में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मनीष पांडेय, डॉ. अमितेश सिंह और डॉ. पूजा सिंह ने किसानों को कृषि, उद्यान, पशुपालन और श्रीअन्न की उन्नत खेती की तकनीकों की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक यादव और वरिष्ठ वैज्ञानिक एनके सिंह ने भी किसानों को संबोधित किया।

लोकगीतों के जरिए दिए खेती के टिप्स

मिलेट्स महोत्सव में लोक गायकों ने भोजपुरी और लोकगीतों के माध्यम से मृदा परीक्षण, जल संरक्षण, फसल सुरक्षा और श्रीअन्न के औषधीय गुणों की जानकारी दी। गीत-संगीत के माध्यम से दी गई जानकारी किसानों के आकर्षण का केंद्र रही।

महोत्सव में कृषि विभाग, कृषि रक्षा, मृदा परीक्षण तथा निजी संस्थाओं की ओर से लगाए गए श्रीअन्न एवं उसके उत्पादों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। स्टॉलों पर किसानों की भीड़ जुटी। कार्यक्रम में कृषि विभाग के कर्मचारियों के साथ जिले के विभिन्न विकासखंडों से बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। संचालन सहायक निदेशक मृदा परीक्षण स्नेह प्रभा और जिला कृषि अधिकारी ने संयुक्त रूप से किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कृषि वैज्ञानिक एनके सिंह ने किया।

इसे भी पढ़े   गंगा का पानी उतरते ही काशी के घाटों पर मलबे का अंबार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *