गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को
पूजा समिति की बैठक में केसरिया पगड़ी पहनाकर किया गया स्वागत
वाराणसी (जनवार्ता)। आगामी 10 नवंबर को आयोजित होने वाले गोवर्धन पूजनोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार, दोपहर एक बजे जैतपुरा स्थित ज्वरहेश्वर महादेव मंदिर में गोवर्धन पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजनोत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए क्षेत्रीय लोगों के विचार और सुझाव आमंत्रित किए गए।


इस अवसर पर ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष गोपाल जी यादव एवं समिति के अध्यक्ष विनोद यादव गप्पू ने बैठक में पहुंचे क्षेत्रीय लोगों का केसरिया पगड़ी पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। बैठक में उपस्थित लालू यादव, अजय यादव, मदन यादव, कैलाश यादव, अभय स्वाभिमानी, जितेंद्र यादव और अशोक यादव सहित अन्य लोगों ने गोवर्धन पूजनोत्सव को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक में आयोजन की तैयारियों को बेहतर बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग और सहभागिता पर जोर दिया।
बैठक की अध्यक्षता किशोरी यादव ने की, जबकि संचालन समिति के महामंत्री जयप्रकाश यादव ने किया।

