पत्रकारपुरम कॉलोनी के सौंदर्यीकरण का राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने दिया भरोसा

पत्रकारपुरम कॉलोनी के सौंदर्यीकरण का राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने दिया भरोसा

पत्रकारपुरम विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सर्किट हाउस में सौंपा मांगपत्र, जनचौपाल लगाकर समस्याओं के निराकरण का भी मिला आश्वासन

वाराणसी (जनवार्ता)। पत्रकारपुरम विकास समिति का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल से सर्किट हाउस में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारपुरम कॉलोनी के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं के विकास से जुड़े विभिन्न सुझाव देते हुए मांगपत्र सौंपा। राज्यमंत्री ने कॉलोनी का समग्र सौंदर्यीकरण कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही कॉलोनी में जनचौपाल आयोजित कर निवासियों की समस्याएं सुनने और उनका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराने का आश्वासन दिया।

rajeshswari

पत्रकारपुरम विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजकुमार सिंह ने कॉलोनी से होकर गुजरने वाली खुली हाईटेंशन और एबीसी विद्युत लाइनों को भूमिगत कराने का प्रस्ताव रखा। इस पर राज्यमंत्री ने तत्काल विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता से फोन पर बात कर इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराने का निर्देश दिया।

डॉ. राजकुमार सिंह ने कॉलोनी में बने सामुदायिक भवन को निवासियों को सौंपने की मांग भी उठाई। उन्होंने बताया कि कॉलोनीवासियों के लंबे प्रयास के बावजूद वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने अब तक सामुदायिक भवन कॉलोनी के लोगों को नहीं सौंपा है। राज्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि जल्द ही सामुदायिक भवन कॉलोनीवासियों को उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने कॉलोनी में सोलर लाइट लगवाने, सड़कों का निर्माण कराने, चारों प्रवेश द्वारों पर नए गेट लगवाने, चौराहों और तिराहों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने सहित अन्य विकास कार्यों की मांग रखी। इसके अलावा पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड और स्वास्थ्य कार्ड बनवाने का भी अनुरोध किया गया।

राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने कॉलोनी के निवासियों और पत्रकारों के हित में हरसंभव सहयोग तथा आवश्यक विकास कार्य कराने का भरोसा दिया।

इसे भी पढ़े   डीएवी पीजी कॉलेज का एमटीएस डेढ़ माह के लिए जिलाबदर

प्रतिनिधिमंडल में डॉ. अरविंद सिंह, समिति के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, गिरीश दुबे, अवधेश सिंह, प्रदीप सिंह, राजेंद्र दुबे और एके राय सहित अन्य लोग शामिल थे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *