कल वाराणसी आएंगे सीएम

कल वाराणसी आएंगे सीएम

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे संबोधित

वाराणसी (जनवार्ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा तैयारियों में जुटा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

rajeshswari

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री बुधवार को शाम चार बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वह संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान परिसर में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने जाएंगे। सम्मेलन को संबोधित कर पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ और बाबा कालभैरव के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वह सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन वाराणसी से रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम स्थलों सहित प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। अधिकारियों की ओर से मुख्यमंत्री के आगमन और भ्रमण कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है।

इसे भी पढ़े   जिलाधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण कर बच्चों से किया संवाद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *