हरियाणा-राजस्थान में आतंक का पर्याय बना शाहिद उर्फ आडवाणी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

हरियाणा-राजस्थान में आतंक का पर्याय बना शाहिद उर्फ आडवाणी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

वर्ष 2018 में गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की हिरासत से हुआ था फरार

गुरुग्राम। हरियाणा और राजस्थान में आपराधिक गतिविधियों में कथित रूप से सक्रिय वांछित अपराधी शाहिद उर्फ आडवाणी बृहस्पतिवार को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। नूंह क्राइम ब्रांच की टीम के साथ यह मुठभेड़ गुरुग्राम जिले के सोहना क्षेत्र स्थित सिलानी गांव के पास हुई। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पुलिस टीम शाहिद का पीछा करते हुए वहां पहुंची थी, जहां उसे घेरने के दौरान मुठभेड़ हो गई।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, शाहिद गौ तस्करी और एटीएम मशीन उखाड़ने जैसी वारदातों में वांछित था। वह नूंह जिले के तावड़ू क्षेत्र के खरखड़ी गांव का निवासी बताया गया है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे और पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

2018 में पुलिस हिरासत से हुआ था फरार

रिपोर्टों के अनुसार, शाहिद वर्ष 2018 में गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की हिरासत से फरार हो गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को नूंह क्राइम ब्रांच ने उसका पीछा किया और सोहना के सिलानी गांव के पास उसे घेर लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई।

शाहिद पर गौकशी, लूट, डकैती, दुष्कर्म और पुलिस पर फायरिंग सहित करीब 30 आपराधिक मामले दर्ज होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इन सभी मामलों की संख्या और प्रकृति की आधिकारिक पुष्टि विस्तृत पुलिस रिकॉर्ड से किया जाना शेष है।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   45 घंटे बाद आगे बढ़ा ब्वायलर लदा मेगा ट्रक, गाजीपुर पहुंचना चुनौती
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *