टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चार गिरफ्तार

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चार गिरफ्तार

यूपी की दो युवतियों पर हथियार पहुंचाने का आरोप

नई दिल्ली/मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो युवतियों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवतियों की पहचान सीतापुर निवासी राधा (23) और आजमगढ़ निवासी बबीता (23) के रूप में हुई है। वहीं, हरियाणा के सोनीपत निवासी कुणाल और सुमित भी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, कुणाल और सुमित ने कथित तौर पर अमृतसर से पिस्तौल और 20 कारतूस जुटाए थे। आरोप है कि राधा और बबीता के माध्यम से हथियार मुंबई पहुंचाए गए। दोनों युवतियां 15 अक्टूबर को दिल्ली से मुंबई रवाना हुई थीं और 17 अक्टूबर को दादर पहुंची थीं। जांच में एक नाबालिग लड़के के राधा के बैग से हथियार ले जाने की बात भी सामने आई है।

मुंबई के जुहू इलाके में 18 अक्टूबर की शाम टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई थी। पुलिस मामले में हथियारों की आपूर्ति, आरोपियों के आपसी संपर्क और घटना में उनकी भूमिका की जांच कर रही है। अदालत ने चारों आरोपियों को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई पुलिस को सौंपने की अनुमति दी है। इससे पहले राजस्थान के कोटा से भी तीन संदिग्ध पकड़े गए थे।

इसे भी पढ़े   अब अपने ही बालों से करें कमाई,हर महीने मिलेंगे 25,000 रुपये! यकीन नहीं हो रहा…
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *