सोनभद्र में 2.37 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र में 2.37 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला SATYA SANATAN TRUST के नाम से खुले बैंक खाते से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, इस खाते से करीब 2.37 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का पता चला है। मामले में साइबर फ्रॉड से जुड़ी 35 शिकायतें भी मिली हैं।

rajeshswari

जिले की पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत दुद्धी पुलिस ने रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें चंदौली जिले के रहने वाले हरिकेश पाण्डेय उर्फ ऋषिकेश को मुख्य आरोपी बताया गया है। अन्य दो आरोपियों में दुद्धी क्षेत्र के अंजनी कुमार और वेदान्त मौर्या शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, समन्वय (JMIS) पोर्टल पर संदिग्ध बैंक खातों की जांच के दौरान 16 अक्टूबर 2026 को SATYA SANATAN TRUST के नाम से पंजीकृत बैंक खाते से जुड़ी 35 शिकायतें मिली थीं। जांच में इस खाते से करीब 2 करोड़ 37 लाख रुपये के संदिग्ध लेन-देन की जानकारी सामने आई। इसके बाद साइबर थाना प्रभारी ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।

मामले की जांच के दौरान दुद्धी पुलिस को आरोपियों के बारे में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन परिसर रोड, दुद्धी से तीनों को सुबह करीब 6:40 बजे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी साइबर हर्ष पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी कर रहे थे।

इसे भी पढ़े   हथवानी मोड़ पर पुलिस की बड़ी चोट, 1.10 करोड़ का गांजा बरामद, दो अंतर्राज्यीय तस्कर दबोचे

गिरफ्तार तीनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *