मां गंगा का दुग्धाभिषेकशरद पूर्णिमा पर सुख-समृद्धि की कामना
वाराणसी (जनवार्ता)। शरद पूर्णिमा पर सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार स्थित ललिता घाट पर जोशी ब्राह्मण संघ ने मां गंगा का 51 बार दूध से अभिषेक किया।

पूजन के दौरान राष्ट्र की सुख-समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना की गई। संघ के वरिष्ठ सदस्य अमित कुमार पांडेय ने बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है।

