वाराणसी में डॉक्टर के भाई पर चाकू से हमला

वाराणसी में डॉक्टर के भाई पर चाकू से हमला

जमीन विवाद में पुरानी रंजिश की आशंका

वाराणसी (जनवार्ता)  । रोहनिया थाना क्षेत्र के कुरहुआ में रविवार की देर रात घर में घुसकर डॉक्टर चंद्रशेखर वर्मा के भाई उमेश शेखर वर्मा पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। गर्दन पर गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

rajeshswari

पीड़ित के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे दो हमलावर घर की बाउंड्री फांदकर कमरे में घुसे और उनकी गर्दन पर चाकू से वार कर फरार हो गए। पीड़ित ने मंगरू प्रसाद यादव निवासी गजाधरपुर समेत दो लोगों पर हमले का आरोप लगाया है।

रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर पुरानी रंजिश है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   योग अपनाकर ही स्वस्थ और सशक्त भारत का सपना होगा साकार : डॉ. दयाशंकर मिश्र
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *