राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में काशी विद्यापीठ की आठ टीमों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में काशी विद्यापीठ की आठ टीमों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र

वाराणसी। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विकास खंड काशी विद्यापीठ की आठ टीमों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत कर वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवाचार के प्रति उत्साह का परिचय दिया। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने शोध कार्यों को प्रस्तुत किया।

rajeshswari

इस उपलब्धि में मार्गदर्शक शिक्षकों श्रीमती सरिता राय, श्रीमती नीलमा सिन्हा, श्री अतुल तिवारी, श्री प्रवीण श्रीवास्तव एवं श्री राघव शरण का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं, एआरपी श्रीमती बिंदिया जायसवाल और सहायक अध्यापक श्री मनोज कुमार ने भी बच्चों की तैयारी में सहयोग किया।

प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ की सहभागिता को विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन और शोध के प्रति रुचि विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों एवं सहयोगियों के समर्पण और परिश्रम की सराहना की गई।

इसे भी पढ़े   नाग पंचमी पर फलहारी बाबा अखाड़े में हुआ भव्य दंगल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *