चौबेपुर में सड़क हादसा: बाइक सवार नवयुवक की मौत, ट्रैक्टर चालक फरार

चौबेपुर में सड़क हादसा: बाइक सवार नवयुवक की मौत, ट्रैक्टर चालक फरार

चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र में मगरहुआ प्रसिद्ध मंदिर के पास सड़क हादसे में एक नवयुवक की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात वाराणसी से मुनारी चौराहे की ओर आ रहा बाइक सवार युवक मगरहुआ गांव के पास पहुंचते ही मुनारी चौराहे से सारनाथ की ओर जा रहे ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों ने घायल युवक को बीएसयू अस्पताल वाराणसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी।इस संबंध में जनवार्ता प्रतिनिधि से एसएसआई राजेंद्र यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार है।मृतक की पहचान इमरान पुत्र जुल्फिकार हाशमी, उम्र करीब 32 वर्ष  निवासी मुनारी गांव के रूप में हुई है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   सूरत : साली से शादी की जिद में जीजा ने किया डबल मर्डर, सास गंभीर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *