जिला उपाध्यक्ष सपा राजेश यादव नत्थू का हार्ट अटैक से निधन, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

जिला उपाध्यक्ष सपा राजेश यादव नत्थू का हार्ट अटैक से निधन, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

परिजनों की मांग पर पोस्टमार्टम

वाराणसी (जनवार्ता)। सीर गोवर्धनपुर डाफी निवासी सपा नेता राजेश यादव उर्फ नत्थू की अचानक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। वह समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी पत्नी काशी विद्यापीठ ब्लॉक के सेक्टर चार से जिला पंचायत सदस्य हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के बाद राजेश यादव काफी चर्चाओं में आए थे। परिजनों के मुताबिक मंगलवार शाम वह एक परिचित के साथ मतगणना स्थल गए थे।

rajeshswari

बुधवार को सुबह मतगणना स्थल पहुंचे और उसके बाद अखिलेश यादव के कार्यक्रम स्थल की ओर चले गए। वहां से लौटते समय भिखारीपुर राजातालाब में एक मित्र के होटल पर चाय पीने के लिए रुके, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथ रहे लोग उन्हें भदवर स्थित हेरिटेज अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने बीएचयू रेफर कर दिया। बीएचयू इमरजेंसी में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई मौत से परिजनों ने आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लंका थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि बीएचयू से मेमो प्राप्त होने के आधार पर जांच और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। पुत्र दिल्ली में एमबीए कर रहा है जबकि पुत्री प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है।

इसे भी पढ़े   सेवा संकल्प अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *