वाराणसी: दिल्ली जाते समय नीलगाय से टकराई थार, मां-बेटे की मौत

वाराणसी: दिल्ली जाते समय नीलगाय से टकराई थार, मां-बेटे की मौत

बदायूं के पास हुआ हादसा, रमसीपुर गांव में पसरा मातम; हरिश्चंद्र घाट पर हुआ मां-बेटे का अंतिम संस्कार

वाराणसी । राजातालाब थाना क्षेत्र के रमसीपुर गांव से थार गाड़ी से दिल्ली जा रहे एक परिवार की गाड़ी बदायूं के पास नीलगाय से टकरा गई। हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और रमसीपुर गांव में मातम छा गया।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रमसीपुर निवासी राजेश मिश्रा दिल्ली के करोल बाग में रेस्टोरेंट का कारोबार करते हैं। उनकी पत्नी कुसुम मिश्रा (48), बेटे शिवम मिश्रा (28), शुभम मिश्रा (30) और सचिन मिश्रा (35) थार गाड़ी से दिल्ली जा रहे थे। वाहन शिवम मिश्रा चला रहे थे। इसी दौरान बदायूं के पास अचानक नीलगाय से गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में कुसुम मिश्रा और शिवम मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शुभम और सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों और मृतकों के शवों को लेकर घर पहुंचने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। राजेश मिश्रा सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मां कुसुम मिश्रा और बेटे शिवम मिश्रा का अंतिम संस्कार वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर किया गया।

इसे भी पढ़े   UP: सरे बाजार अगवा कर पीटा...
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *