कल मनाया जाएगा करवा चौथ,महिलाओं में उत्साह,सोलह श्रृंगार और पूजन की तैयारी

कल मनाया जाएगा करवा चौथ,महिलाओं में उत्साह,सोलह श्रृंगार और पूजन की तैयारी

वाराणसी (जनवार्ता)। करवा चौथ व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह है। 29 अक्टूबर, गुरुवार को होने वाले व्रत के लिए महिलाएं सोलह श्रृंगार,पूजन सामग्री और अन्य  तैयारियों में जुटी हैं। महिलाओं का कहना है कि करवा चौथ केवल व्रत नहीं, बल्कि जीवनभर साथ निभाने और वैवाहिक रिश्ते को मजबूत बनाने का प्रतीक है। महिलाओं के अनुसार, माता-पिता कन्यादान कर बेटी को नए जीवन की जिम्मेदारी सौंपते हैं। ऐसे में पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ यह व्रत रखा जाता है। महिलाएं अपने माता-पिता के स्वस्थ रहने की भी प्रार्थना करती हैं। उनका कहना है कि रिश्ते बनाना जितना आसान है, उन्हें जीवनभर निभाना उतनी ही बड़ी चुनौती है। सच्चे रिश्ते विश्वास, समर्पण और आपसी सम्मान से मजबूत होते हैं। जो लोग रिश्तों को बीच राह में छोड़ देते हैं या उन्हें ठेस पहुंचाते हैं, वे उनके महत्व को नहीं समझ पाते। महिलाओं ने पति-पत्नी सहित सभी लोगों से रिश्तों की अहमियत समझने, आपसी विश्वास बनाए रखने और जीवनभर साथ निभाने की अपील की।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   तेज़ आवाज वाले डीजे से बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी, एसीपी के निर्देश पर पुलिस ने कराया बंद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *